🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
मैं उस देश की बात सुनाता हूं,
जहां के कण कण में रणबांकुरो कि गाथाएं हैं।
वही शोर्य में भी हमारा कोई सानी नहीं है।
चाहै छत्रपति शिवाजी को ले,
चाहै राणा सांगा को ले।
बलिदान यहां की तासीर है।
वीर दुर्गादास यहां के है।
चेतक अश्वव जहां की अद्भुत शान रहा हैं।
भगवान राम कृष्ण कि धरा भी यही है।
जहां रावण और कंस के नाश कि अपूर्व कहानी है।
चिट्टी अंगुली पर गोवर्धन को यही पर धारा है।
संजीवनी के लिए पूरे पर्वत को उठा लाना यहां की शान हैं।
राम नाम के पत्थर का तैरना और गिलहरी का पुल बनाना यहां की पहचान है।
मीरा कि जन्म स्थली भी यही है।
नानी बाई का मायरा स्वयं भरा जाता जहां है।
पन्नाधाय का बलिदान जहां की अनूठी मिसाल हैं।
रानी पद्मावती के साथ सैकड़ों जौहर यहां कि शान है।
आज के दिन 1971 में पाक को धूल चटा विजय दिवस मनाना जहां का शौक है।
कारगिल में विजय पाना जहां की अदभुत शान हैं।
चाइना से दो दो हाथ कर खदेड़ना हमारा बाएं हाथ का खेल है।
मैं उस देश की बात सुनाता हूं,
जिस वतन को सोने की चिड़िया जाना जाता हैं।
जिसके माथे पर सुशोभित हिमालय है,
नदिया जिसकी चरण रज को आतुर है।
वही सदैव विजयी मेरा वतन भारतवर्ष है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
विजय पोखरणा "यस"
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
Gunjan Kamal
17-Dec-2022 02:43 PM
बहुत सुंदर
Reply
Punam verma
17-Dec-2022 09:40 AM
Nice
Reply
Abhinav ji
17-Dec-2022 08:56 AM
Very nice👍👍👍
Reply